राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ,भोजपुरा बूंदी में हुआ योग शिविर का आयोजन
श्री नृसिंह आश्रम बूंदी योग प्रशिक्षक ने कराया योग
बूंदी (कमलेश जैन) जिले के शहरी विद्यालय में श्री गोविन्द देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा में योग सत्र का आयोजन किया गया ।
प्रधानाध्यापिका गणेश कंवर गूर्जर ने बताया कि पतंजलि वैलनेस योगाचार्य एवं श्री नृसिंह आश्रम बूंदी योग प्रशिक्षक केदार नाथ शर्मा द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार ताडासन वृक्षासन हलासन आदि का अभ्यास कराया ।
योगाचार्य ने आहार में देशी गोमाता का दूध घी दही छाछ के उपयोग के साथ साथ नीम गिलोय आंवला एलोवेरा तुलसी हल्दी एवं व्हीट ग्रास के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए इनके सेवन की सलाह दी ।
इस अवसर पर अध्यापिका रीना अग्रवाल एवं छात्र छात्राएँ राहुल खुशी अर्जुन नानूराम राधिका रोशनी ज्योति एवं समाज सेवी आशीष गुप्ता, पुरुषोत्तम दुष्यंत कुमार गीता शर्मा आदि मौजूद रहे ।