झुंझुनूं में अंतिम वोटर लिस्ट में बढ़े 38 हजार से ज्यादा बढ़े वोटर्स, सूरजगढ़ जिला का सबसे बड़ा और खेतड़ी सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र

Feb 21, 2026 - 19:52
Feb 21, 2026 - 20:03
 0
झुंझुनूं में अंतिम वोटर लिस्ट में बढ़े 38 हजार से ज्यादा बढ़े वोटर्स, सूरजगढ़ जिला का सबसे बड़ा और खेतड़ी सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र

झुंझुनूं। भारत निर्वाचन आयोग के 'विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026' के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ने शनिवार को जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, झुंझुनूं जिले में मतदाताओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप सूची की तुलना में इस बार जिले में 38,509 नए मतदाता जुड़े हैं, जो कुल संख्या में 2.22 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

अब 17.70 लाख के पार पहुंची वोटर संख्या: जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 17,70,459 हो गई है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,34,983 और महिला मतदाताओं की संख्या 8,35,468 है। साथ ही जिले में 08 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। दिसंबर में जारी प्रारूप सूची में यह आंकड़ा 17,31,950 था।

सूरजगढ़ सबसे बड़ा, खेतड़ी छोटा क्षेत्र: आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र 2,75,506 मतदाताओं के साथ जिले का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र बन गया है। वहीं, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,20,448 मतदाता हैं, जिससे यह जिले का सबसे छोटा क्षेत्र बना हुआ है। नवलगढ़ भी 2.70 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है, जबकि पिलानी और मंडावा में लगभग बराबर (2.43 लाख) मतदाता हैं।

हजारों आवेदनों का हुआ निस्तारण: जिला निर्वाचन कार्यालय को 16 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच दावों और आपत्तियों के रूप में हजारों आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें नाम जुड़वाने के लिए (फॉर्म-6) सर्वाधिक 49,621 आवेदन मिले। वहीं, 9,337 नाम हटाने और 19,235 आवेदन संशोधनों के लिए प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार की गई है।

पारदर्शिता के साथ सूची जारी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध करवाई। आम जनता के लिए यह सूची निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाता अपना नाम ऑनलाइन एपिक सर्च के माध्यम से भी देख सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................