राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती में माया को कांस्य पदक

Feb 14, 2026 - 12:11
 0
राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती में माया को कांस्य पदक

भीलवाडा (राजस्थान/ बद्रीलाल माली) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप में माया माली ने कांस्य पदक जीत कर भीलवाड़ा ही नहीं राजस्थान का भी मान बढ़ाया है l भीलवाड़ा के सुखाड़िया स्टेडियम में नियुक्त व केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में दिनांक 13 से 15 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में श्री केसरी नंदन व्यायाम शाला की महिला पहलवान माया माली ने 72 किलोग्राम वजन वर्ग में भाग लेकर हरियाणा,  उत्तर प्रदेश पंजाब व अन्य को हराकर  तीसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान की झोली में कांस्य पदक डाला व भीलवाड़ा को गौरवान्वित किया l

इस मौके पर श्री केसरी नंदन व्यायाम शाला ( टंकी के बालाजी ) के संरक्षक राधे श्याम  बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, धर्मेंद्र पारीक, सचिन अरुण शर्मा, महेश पांडे कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार, रतन पहलवान रेलवे, छोटू लाल माली, भेरू पटेल, विष्णु नकवाल, शंकर लाल जाट, जांगिड़ युवा महासभा के जिला अध्यक्ष रतन सुथार, पीयूष शर्मा धनराज माली, सह प्रशिक्षक मुकेश जाट, नवीन मारू समस्त केसरी नंदन व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा पदक विजेता माया पहलवान एवं प्रशिक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईl

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................