बेटी के सामने दामाद की गोली मारकर कर दी हत्या
बिहार के दरभंगा जिले में एक अस्पताल में 25 वर्षीय नर्सिंग छात्र की उसके ससुर ने बेटी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक राहुल कुमार, दरभंगा मेडिकल कॉलेज में बीएससी (नर्सिंग) का द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी पत्नी तन्नू प्रिया बीएससी (नर्सिंग) प्रथम वर्ष की नर्सिंग छात्रा है। तन्नू के परिवार को उसके राहुल से दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह पर आपत्ति थी। हत्या के बाद मृतक राहुल के साथियों ने तन्नू के पिता प्रेमशंकर झा की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन अस्पताल परिसर में आक्रोशित छात्रों ने हंगामा किया। इस कारण पुलिस बल तैनात करना पड़ा। बता दें कि राहुल और तन्नू ने चार महीने पहले शादी की थी। वे दोनों एक ही हॉस्टल में अलग-अलग रहते थे। तन्नू ने बताया कि पिता ने गोली मारी तो मेरे पति मेरी गोद में गिर पड़े। पूरा परिवार मेरे पति की हत्या में शामिल था। हमने कोर्ट में पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी कि पति की जान को खतरा है।