आगजनी से हुआ घर खाक, परिवार आया आसमान तले

Nov 21, 2025 - 15:56
 0
आगजनी से हुआ घर खाक, परिवार आया आसमान तले

बाड़मेर/राजस्थान (राकेश कुमार लखारा)

बाड़मेर: रामसर उपखंड क्षेत्र के खड़ीन राजस्व ग्राम मेघवालो की ढाणी में गुरुवार को गोरधन राम पुत्र नेताराम के घर शाम को अचानक आग लगने से घर पूरा जलकर खाक हो गया एक झोपड़ों और छप्पर में लगी आग ने विकराल रूप धारण क़र लिया लिया जिससे घर मैं रखा समान 5 बोरी बाजरी, 2 बोरी मुंग, 2 बोरी मोठ, गवार अनाज और घर में रखा आभूषण सहित 50 हजार रूपये व बर्तन बिस्तर जलकर राख हो गये। आग लगने की सूचना पर रमेश मेहरा, लुम्भा राम, नेताराम, पिराराम, ताज़ाराम सहित गांव के ग्रामीणों  मिलकर अपने स्तर पर आग बुझाई गयी। 

पीड़ित को प्रशासन से सहायता की उम्मीद: पीड़ित के घर मे अज्ञात कारणों से लगी आग में सब कुछ जमा पूंजी जल कर नष्ट हो गयी। ग्रामीणों ने बताया की पीड़ित की घर के हालत दयनीय स्थिति में और खुद भी दिहाड़ी मजदूरी करके दिन मे पाँचों रुपये मुश्किल से कमाकर परिवार और घर का गुजारा चला रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा की आगजनी से हुए नुकसान को लेकर पीड़ित को आर्थिक रूप सहायता राशि जारी करने की मांग की ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप संबल मिले।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................