राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौलाडा में योग सत्र का आयोजन, पतंजलि वैलनेस योगाचार्य केदार नाथ ने कराया योग
बूंदी (राजस्थान) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलाड़ा (बूंदी ) में योग सत्र का आयोजन किया गया । श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट एवं गो रक्ष गौ शाला समिति, दौलाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में योग सत्र में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया ।
प्राणायाम पूर्वक योगासनों का अभ्यास कराते हुए नीम गिलोय आँवला ऐलोवेरा तुलसी हल्दी व्हीट ग्रास एवं देशी गौ माता द्वारा प्रदत्त गोवंश मूत्र एवं गोबर गो पीयूष में विद्यमान औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्य तेज कुमार जैन नीलकंठ सुखविंदर सिंह चन्द्र शेखर मधु शर्मा नेहा पूनम प्रहलाद बैरागी दीपक मुस्कान आदि अध्यापक गण एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे ।