अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय नीमराना का निरीक्षण

Feb 4, 2026 - 13:32
 0
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय नीमराना का निरीक्षण

आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो- ओमप्रकाश सहारण

कोटपुतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बुधवार को तहसील कार्यालय नीमराना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने तहसीलदार विक्रम सिंह से कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अनुभागों की जानकारी लेते हुए कार्यालय में संधारित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए. 

एडीएम ने निरिक्षण के दौरान कहा कि प्रत्येक पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं, आवश्यक रिपोर्ट नियमित पोर्टल पर अपडेट करें, आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। उन्होंने लंबित राजस्व संबंधी कार्य, कोर्ट के प्रकरण, कनवर्जन, भूमि आवंटन एवं अन्य विभागीय कार्य समय पर पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अपडेट करने, कार्यालय पत्राचार पूर्ण रूप से ई-फाइलिंग के माध्यम से करने, सीएमओ, संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने एवं कार्यालय में आग्नतुकों व आमजन से संवेदनापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए.

एडीएम ने निरीक्षण के दौरान तहसील के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय में दूर दराज से आने वाले लोगों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और उनके कार्यों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................