भाजपा सरकार ने दिया राजस्थान वासियो को दिया सुशासन, कांग्रेस राज में घोटाले और अराजकता- मीणा

Feb 6, 2026 - 12:59
 0
भाजपा सरकार ने दिया राजस्थान वासियो को दिया सुशासन, कांग्रेस राज में घोटाले और अराजकता- मीणा

दौसा ( राजस्थान/अवधेश अवस्थी ) महुवा विधायक राजेंद्रमीणा नेराजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से रखते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार की विफलताओं और घोटालों को बिंदु वर्ग बनाते हुए कांग्रेस को बेनकाब किया। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आज सदन में मौजूद प्रत्येक सदस्य 8 करोड़ राजस्थान केप्रदेशवासियों की आशाओं और अपेक्षाओं का प्रतिनिधि है, लेकिन कांग्रेस शासन में यह भरोसा पूरी तरह टूट चुका था। जाति-धर्म और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझी कांग्रेस ने राजस्थान को अराजकता और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन और समर्पण के आधार पर कम समय में ही यह साबित कर दिया है कि सरकार केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि निर्णय और परिणाम से चलती है। पेपर लीक पर सख्ती कर युवाओं का टूटा विश्वास लौटाया गया, एसआईटी के माध्यम से दोषियों पर कार्रवाई हुई और भर्ती प्रक्रियाओं की पवित्रता बहाल की गई।

राजेंद्र मीणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 19 से अधिक पेपर लीक हुए और युवा पूरे पांच वर्षों तक सड़कों पर भटकता रहा, जबकि भाजपा सरकार ने नई युवा नीति, रोजगार नीति और 2026 तक एक लाख सरकारी भर्तियों का कैलेंडर जारी कर युवाओं को भविष्य की दिशा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जल जीवन मिशन में 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ, लेकिन आज भी जनता बूंद-बूंद पानी को तरसती रही। बिना बजट और संसाधन के कॉलेज, अस्पताल, उपतहसील और जिले घोषित कर दिए गए —कॉलेजों में प्रोफेसर नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं और जिलों में केवल नाम के कलेक्टर-एसपी बैठा दिए गए।

विधायक मीणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सड़कें घोटाले की भेंट चढ़ गईं —घोटाले की सड़कें आज जमीन से गायब हैं। कानून व्यवस्था की हालत यह थी कि केवल उनके विधानसभा क्षेत्र में 05 वर्षों में 41 हत्याएं, 80 बलात्कार, 32 लूट और सैकड़ों चोरियां हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हर वर्ग परेशान था — किसान, युवा, व्यापारी और आम नागरिक। कभी बिजली संकट, कभी पेपर लीक, कभी अपराध — जनता रोज संघर्ष कर रही थी।

अंत में विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आज राजस्थान में भाजपा सरकार के नेतृत्व में विश्वास, विकास और सुशासन का नया युग शुरू हुआ है और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने का संकल्प पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................