वतन पे जो फिदा होगा 7 वें आज़ादी के तराने देशभक्ति कार्यक्रम वंदे मातरम् की गूंज ने यादगार बना दिया
अजमेर (हीरालाल भूरानी) इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी इल्म्स द्वारा आयोजित 7 वें आज़ादी के तरानो में तालियों की गूंज और कदमों की थाप और वंदे मातरम् की गूंज ने देशभक्ति कार्यक्रम को यादगार बना दिया । सभी ने केसरिया वस्त्र और हाथ में तिरंगे लिए गायकों के सुर ताल के साथ तालियों की संगत दी ।
कार्यक्रम प्रभारी गोपेन्द्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 71 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ से सहायक कमांडेंट मनोज भम्भानी और नेवी से जुड़े दलवीर सिंह राठौड़ और फौजी दीप सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति देकर वाह वाही लूटी ।
गीतों में चिट्टी आई है, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों , नन्हा मुन्ना राही हूं , ए वतन तेरे लिए, मेरे देश की धरती , दिल दिया है जान भी देंगे, ऐसा देश है मेरा, संदेशे आते हैं, मैं वापस आऊंगा, ये देश है वीर जवानों का में महिला पुरुष कलाकार अतिथियों के साथ कई बार झूम उठे । अनिल जैन, संजय पुर्वे , युधिष्ठिर चौहान, दलवीर सिंह राठौड़, अमित मिश्रा, सुरेंद्र उदावत, मुकेश कोली, मोहन मिश्रा , दीप सिंह, मनोज भम्भानी , संजीव शर्मा , डॉ लाल थदानी, गोपेंद्र पाल सिंह राठौड़, गिरीश गुप्ता , हेम सिंह वर्मा , कुमकुम जैन , मीना कंजानी,एन के भार्गव , प्रिया भगचंदनी, दिनेश पंवार , अनीता यादव , डॉ अभिषेक माथुर, रविन्द्र माथुर , हेमचंद गेहलोत , डॉ एस एन भट्ट ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । वंदे मातरम् सामूहिक गान और भारत माता की जय के उदघोष से कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ ।
वतन पे जो फिदा होगा
एनके भार्गव कुमकुम जैन मोहन मिश्रा मैं व्यवस्था संभाली डॉ लाल खदानी मीना कंजनी ने आगुंतकों का स्वागत किया । अभिषेक माथुर ने शहीदों का गुणगान करते हुए मंच का संचालन किया ।