ट्रोला टेंपो पर पलटने से बच्ची सहित 3 की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती

Jun 23, 2025 - 12:13
Jun 23, 2025 - 12:38
 0
ट्रोला टेंपो पर पलटने से बच्ची सहित 3 की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती

हनुमानगढ़ (राजस्थान)

हनुमानगढ़ में मिट्‌टी से भरा ट्रोला बेकाबू होकर यात्रियों से भरे टेंपो पर पलट गया। हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे जिले के नोहर क्षेत्र में सहारनों की ढाणी के पास हुआ।

 नोहर थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा के मुताबिक सभी लोग राजगढ़ से आई ट्रेन से नोहर स्टेशन पर उतरकर टेंपो में सवार होकर आपुवाला गांव जा रहे थे। रास्ते में सहारनों की ढाणी के पास अचानक मिट्टी से भरा ट्रोला असंतुलित होकर टेंपो पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जेसीबी से हटाया ट्रोला, पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही नोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई रमेश पन्नू ने टीम के साथ रेस्क्यू शुरू कराया। जेसीबी मशीन की मदद से ट्रोला हटवाया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक और घायलों की हुई पहचान नोहर थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया की हादसे में मृतकों की पहचान राजपाल (55) और उसकी पौत्री आरुषि (10) के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में टेंपो ड्राइवर शंकरलाल नायक निवासी जसाना की भी मौत हुई है। टेंपो में मृतक राजपाल की पुत्रवधू सुमन और रेखा सहित पौत्र प्रदुमन व नौलख सवार थे। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। नोहर पुलिस ने ट्रोला को रास्ते से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................