ALWAR: बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वास्तु निकलने से मची अफरातफरी
अलवर (अनिल गुप्ता) अरावली की गोद में बसे राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार को उसे समय हड़कंप मच गया। जब शहर की अलकापुरी कॉलोनी में जलदाय विभाग की बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वास्तु लोगों को नजर आने लगी। यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
राजस्थान के अलवर में पानी की किल्लत रहती है। पूरा जिला ट्यूबवेल पर निर्भर है। सरफेस पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में गर्मी की शुरुआत से पहले जलदाय विभाग की तरफ से शहर में जगह-जगह बोरिंग खुदवाई करवाई जा रही हैं। इसी दौरान शहर के अलकापुरी कॉलोनी में शॉपिंग कांप्लेक्स के बीच में बोरिंग खुदाई का काम 2 दिन पहले शुरू हुआ था। बोरिंग खुदाई के दौरान गुरुवार सुबह अचानक चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलने लगी। यह सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों में इस वस्तु को लूटने के लिए भगदड़ का माहौल हो गया और लोग अपने कपड़े खोलकर बोरिंग से निकलने वाली जमा कीचड़ व मिट्टी के अंदर से इस चमकदार वास्तु को उठाने लगे। स्थानीय दुकानदारों ने मामले की सूचना पार्षद व प्रशासन को दी। तो वहीं प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुटा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी निकालने की सूचना लोगों को मिली। तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और लोगों में इसको लूटने को लेकर अफरातफरी मच गई। क्योंकि चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। इसलिए बोरिंग कर्मी सहित स्थानीय दुकानदार व लोग भी कीचड़ में मिट्टी से चमकदार दिखने वाली वस्तु के पत्थरों को इकट्ठा करने लगे और उसको लेकर भागने लगे। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि मामले की सूचना प्रशासन को दी गई है। यह तो जांच के बाद साफ हो पाएगा की चमकदार दिखने वाली चीज क्या है। लेकिन यह पूरा मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले के वीडियो बनाए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।