ऐसीजेएम कोर्ट की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

Feb 16, 2026 - 13:30
Feb 16, 2026 - 14:13
 0
ऐसीजेएम कोर्ट की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

अंता (शफीक मंसूरी ) कस्बे मे अभिभाषक परिषद अंता के सदस्यों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर संघर्ष समिति अंता के अध्यक्ष अधिवक्ता अनूप कुमार मेघवाल एवं अंता बार के अध्यक्ष लोकेश कुमार दाधीच के नेतृत्व मे उपखण्ड अधिकारी हवाई सिंह यादव को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमे प्रमुख रूप से अंता जे एम कोर्ट को एसी जे एम करने, न्यायालय परिसर के समीप एडीजे कोर्ट की भूमि में एडीजे कोर्ट की स्थापना करने, आपराधिक गतिविधियों को कम करने हेतु ग्रामीण थाना ग्राम बडगांव में खोले जाने, अन्ता तहसील क्षेत्र के जिन गांवों का वर्तमान में फोजदारी क्षेत्राधिकार मांगरोल न्यायालय लग रहा है उनका क्षेत्राधिकार अन्ता न्यायालय करने, जिसमें ग्राम पंचायत पाटोन्दा, ग्राम पंचायत बालदडा, ग्राम पंचायत रूपपुरा तथा ग्राम पंचायत बडगांव शामिल हो, न्यायालय परिसर के पास में स्थित मिनी सचिवालय की भूमि में उपखण्ड कार्यालय के भवन में कार्यालय पूर्ण रूप से संचालित करने एवं तहसील भवन निर्माण के लिए

बजट आवंटन कर न्यायालय परिसर के पास स्थित मिनी सचिवालय की भूमि में तहसील भवन का निर्माण करने की मांग की है ज्ञापन के दौरान अधिवक्ता भगवान प्रसाद दाधीच ने कहा कि उक्त सभी मांगो को पूरी कराने के लिए सांकेतिक रूप से स्वेच्छिक कार्य स्थगित किया गया साथ ही यह भी कहा कि कोई भी अधिवक्ता किसी भी न्यायालय में पैरवी नहीं करेंगे ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार मेघवाल, बार के अध्यक्ष लोकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष भगवान प्रसाद दाधीच, नंद किशोर नायक, संयोजक मुकेश कुमार सुमन, उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, महासचिव दिनेश केवट, वरिष्ठ अधिवक्ता देवकीनंदन गालव, प्रमोद गालव, अशोक दाधीच, मदन मालव, रमेश चन्द्र काबरा, महेश दुबे, मंजूर हसन, पुरुषोत्तम बिसारती, अक्षय राज सोलंकी, सुरेंद्र सिंह अडसेला, पुनीत नंदवाना, प्रेम शंकर शांत, देश राज मेहरा, देवेश खंडेलवाल, सुमित बंजारा, भानु प्रकाश, दिनेश मेघवाल, रोहित, कुलदीप महावर, इम्तियाज हुसैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................