सीकर में फागोत्सव 2026 का भव्य आयोजन; ढप और चंग की थाप के साथ महिलाओं ने खेली फूलों की होली

Feb 13, 2026 - 13:23
 0
सीकर में फागोत्सव 2026 का भव्य आयोजन; ढप और चंग की थाप के साथ महिलाओं ने खेली फूलों की होली

सीकर (सुमेर सिंह राव ) वैसे तो मार्च महीने में देशभर के कोने-कोने में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाना है लेकिन होली का यह विशेष त्योहार खासतौर पर राजस्थान में और यहां भी शेखावाटी में जिस तरह मनाया जाता है उस तरह देश के अन्य कोने में शायद ही मनाया जाता है। शेखावाटी सीकर में होली से 2 महीने पहले ही फाग उत्सव की शुरुआत हो जाती है इसी कड़ी में शुक्रवार को सेवार्थ फाउंडेशन  द्वारा सीकर के संकटमोचन हनुमान मंदिर में भव्य फाग उत्सव 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पिपराली मंगल मंडली ने शानदार प्रतुति दी  ढप और चंग की थाप पर फागोत्सव की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।

 पिपराली रोड की मंगल मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष कविता चौधरी ने महिलाओं के बीच उपस्थित होकर उत्सव का आनंद लिया । महिला मंगल मंडली का इस अवसर पर सम्मान किया गया । मंगल मंडली से कांता शर्मा सरोज शर्मा किरण शर्मा कुसुम शर्मा राजकुमारी शर्मा गुड्डी कृष्णा ऊषा ने अपने भजनों से सब को भावविभोर कर दिया । संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा द्वारा पधारी हुई मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया । सोशल मीडिया इंफ्लेंसर मीनू बिजारणिया सनो चौधरी समाजसेवी परविंदर कौर का भी सम्मान किया गया । संस्था की मुख्य सदस्य हंसा जी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................