अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

Feb 23, 2026 - 18:43
 0
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे परिवादों का समय पर निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने एवं एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए 30 दिवस से ऊपर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से परिवादों के उच्च स्तर पर जाने को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को टाइमलाइन के अनुसार परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर विशेष निर्देश दिए और कहा कि सभी शिकायतों का समाधान गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो शिकायतकर्ता परिवारों से फोन पर संवाद कर फीडबैक लें, ताकि निस्तारण की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और इसका विधिवत रिकॉर्ड भी संधारित किया जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के समयबद्ध आधार एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत कार्ययोजना (Action Plan) तैयार करें।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा राज्य सरकार के निर्धारित स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार बाल विवाह की रोकथाम तथा बाल नशा मुक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए किसी भी विद्यालय/शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस विभाग को  भी नियमित गश्त एवं निरीक्षण कर अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमिवाल, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, कृषि अधिकारी गोपाल लाल मीणा, सहायक निदेशक कोऑपरेटिव वेद प्रकाश सैनी, वन विभाग, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................