बेटी के पहले जन्मदिन पर देहदानी पिता ने किया 13वीं बार रक्तदान

Jan 14, 2026 - 12:59
 0
बेटी के पहले जन्मदिन पर देहदानी पिता ने किया 13वीं बार रक्तदान

बाड़मेर (राकेश कुमार लखारा) बाड़मेर जिला अस्पताल परिचर ब्लड सेंटर में बुधवार को ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी के सक्रिय सदस्य व देहदानी खड़ीन निवासी भीयाराम खौड़ियाल पुत्र भोमाराम खौड़ियाल ने अपनी बिटिया कुसुम अंजली के प्रथम जन्मदिन पर 13वीं बार रक्तदान कर अनोखे और प्रेरणादायी तरीके से जन्मदिन मनाया।
रक्तदान के पश्चात ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. रवि गोयल तथा सोसायटी संयोजक भूटाखान जुनेजा ने बताया कि खौड़ियाल निरंतर रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं तथा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करते हैं खौड़ियाल की माता शांति देवी और धर्मपत्नी लीला देवी ने कहा कि परिवार को उन पर गर्व है और वे सदैव मानवीय कार्यों में आगे रहते हैं।

इस अवसर पर रक्तदान के दौरान लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी चौधरी, भलाराम चौधरी, तुलसी चौधरी, शिवलाल, व भूटाखान जुनेजा सोसायटी की पहल पर पौधा भेंट कर बेटी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी व खौड़ियाल के इस सेवा भाव की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................