अंता - एबीवीपी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया।
अंता:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंता इकाई के द्वारा मेजर ध्यानचंद जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में काचरी में नगर मंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में खेलो भारत गतिविधि द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में अभाविप चितोड़ प्रान्त खेलो भारत के प्रदेश संयोजक प्रवीण शर्मा में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की एबीवीपी खेलो भारत के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इन प्रतियोगिताओ का उद्देश्य युवाओं को खेलो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को विकसित करना है।
नगर सह मंत्री मनमोहन मेघवाल ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को मंचासीन अथितियों ने मैडल पहना कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व उप प्रधान निशांत शर्मा , समाजसेवी तुलसीराम कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।