एसीबी ने गंगापुर सिटी ब्लॉक सीएमएचओ को 25 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों दबोचा
सवाई माधोपुर (विष्णु मित्तल),गंगापुर सिटी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीम ने एक कार्यवाही को अंजाम दिया। जहां एसीबी की टीम ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बत्तीलाल मीणा को 25 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानसिंह चौधरी ने बताया कि एसीबी के उच्च अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई कि गंगापुर सिटी के ब्लॉक सीएमएचओ बत्तीलाल के द्वारा परिवादी से उसी स्थान पर पोस्टिंग करने के लिए परिवादी से 30 हजार की रिश्वत राशि की डिमांड की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि दिसंबर लास्ट सप्ताह में यह कंप्लेन मिली जिसके बाद एसीबी की टीम ने वेरिफिकेशन किया लेकिन तब आरोपी राशि लेने के लिए तैयार नहीं हुआ था।
उन्होंने बताया कि लास्ट शुक्रवार को दोबारा एसीबी ने वेरिफिकेशन किया जिसमें आरोपी के द्वारा जो रिश्वत राशि थी उसमें से 5 हजार पूर्व में ले लिए थे और बाकी के 25 हजार रुपए आज सोमवार को परिवादी से लेने की डिमांड करी। जिसको एसीबी की टीम ने ब्लॉक सीएमएचओ बत्तीलाल मीणा को परिवादी से 25 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ब्लॉक सीएमएचओ बत्तीलाल ने परिवादी से पोस्टिंग को लेकर यह रिश्वत राशि लेने के लिए डिमांड की गई थी जिसको आज रेंज हाथों गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि एसीबी को टीम की कार्यवाही जारी हे। उन्होंने बताया कि रिश्वत राशि को बरामद कर लिया गया हे।

