2 साल का खरीफ फ़सल का बकाया मुआवजा एवं अन्य मांगों को लेकर प्रशासन को चेताया , किसानों ने दी जयपुर कूच की चेतावनी

Jun 22, 2025 - 15:20
Jun 23, 2025 - 02:52
 0
2 साल का खरीफ फ़सल का बकाया मुआवजा एवं अन्य मांगों को लेकर प्रशासन को चेताया , किसानों ने दी जयपुर कूच की चेतावनी

टोंक (राजस्थान)

बीते दो साल का अटका पड़ा खरीफ फ़सल का मुआवजा आदि मांगों को लेकर किसानों की माधोगंज में किसान सभा हुई। इसमें किसानों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से जल्द किसानों की मांगे पूरी करंने की मांग की अन्यथा अब टोंक कलेक्टर का घेराव कर किसान जयपुर कूच करेंगे। किसान नेता रतन खोखर ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। जिसे टोंक जिले का किसान अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये भाजपा सरकार किसान की तरफ अनदेखी कर रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। भाजपा सरकार शेखावाटी व सीकर में खरीफ 2023, 2024 का फसल खराबे का मुआवजा व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्लेम 20 जून को बैंक खातों में डाल दिया, जबकि टोंक जिले के किसानों के खाते में मुआवजा राशि नहीं डाली गई है। यह टोंक जिले के किसानों के साथ अन्याय है। आज किसान सभा कर भजन सरकार को अवगत कराया है कि यह सरकार भेदभाव बंद करें अन्यथा अब किसान अब जयपुर कूच करेंगे। किसान सभा में किसान महापंचायत के प्रदेश मंत्री रतन खोखर, किसान बन्ना थाखर, राजाराम झूरिया, देवाराम खरेटा, सीताराम सांदीवाल, सुरेंद्र खर्रा, बजरंग जानी बिल्लामाता, प्रदीप तोगडा, राधेश्याम नाई, शंकर चोपड़ा, शंकर भदाला, परसराम चौधरी, लालाराम प्रजापत आदि किसान नेता और किसान मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................