45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार

Jan 13, 2026 - 12:01
 0
45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा  जब्त ,दो आरोपी  गिरफ्तार

 चित्तौड़गढ़ (बरकत खान) कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए  क्रेटा कार से 45 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी जब्त किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीवाईएसपी बद्री लाल  के निकटतम सुपर विजन में थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में हैड कानि.हरविन्दर सिंह, कानि. रणजीत,विजय सिंह, हेमन्त कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार तथा चालक बाहदुर सिंह की गठीत टीम ने एक क्रेटा कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा 45 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा ज़ब्त कर दो तस्करों को गिरफ़्तार करने में सफलता अर्जित की है। रविवार को थानाधिकारी रामसुमेर मय जाप्ते  के सरहद कल्याणपुरा में दौराने नाकाबन्दी के नीमच की तरफ से क्रेटा कार आई, जिसकी विधिपूर्वक तलाशी ली जाकर उक्त क्रेटा कार की डिक्की से दो काले कट्टों में कुल 45 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा, मय बारदान के जब्त किया गया।

घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार  को  जब्त कर अभियुक्तगण रमेश पिता मेकाराम विश्नोई, आयु 25 वर्ष, निवासी रोहीचा कलां, थाना लूणी, जिला जोधपुर, एवं भैरा राम पिता हरिराम जी विश्नोई, आयु 35 वर्ष, निवासी माण्डावास, थाना रोहिट, जिला पाली, को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज अनुसंधान किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है