बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा को रास्ते में पकड़कर चुन्नी से दबाया था गला: वारदात कर घर चला गया था आरोपी, शव मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठा रहा

Feb 24, 2026 - 16:02
Feb 24, 2026 - 16:03
 0
बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा को रास्ते में पकड़कर चुन्नी से दबाया था गला: वारदात कर घर चला गया था आरोपी, शव मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठा रहा

बीकानेर में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय छात्रा की हत्या करने वाले युवक पुलिस ने को डिटेन किया है। आरोपी ने छात्रा का पीछा कर उसे रास्ते में पकड़ा और चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह अपने घर चला गया और लोगों व पुलिस को गुमराह करने के लिए शव मिलने के बाद ग्रामीणों व परिजनों के साथ एक दिन धरने पर भी बैठा रहा।

हालांकि पुलिस मामले में ज्यादा जानकारी बताने से बच रही है। जांच के बाद जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है।

इधर, घटना के चौथे दिन मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे धरने पर बैठे ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

  • परीक्षा देने घर से निकली थी छात्रा

SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। दोपहर 12:15 बजे घर से निकली थी। करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी।

थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा था। जांच में सामने आया कि रास्ते में आरोपी युवक ने छात्रा को जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका है कि घटना के दौरान दुष्कर्म भी किया गया।

  • सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग

SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- मामले की जांच के दौरान एक युवक सीसीटीवी फुटेज में घटना वाले दिन (21 फरवरी) की सुबह करीब 12:15 बजे दिखाई दिया था। दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच लौटता हुआ नजर आया। शक के आधार पर पूछताछ में युवक ने खेत में काम से जाने की बात कही। घटनास्थल और खेत की दूरी का अनुमान लगाया गया। आरोपी के बताए काम व दूरी के मुताबिक वह कुछ ही मिनटों में वापस आ सकता था, लेकिन वह काफी देर बाद लौटा।

  • वारदात के बाद ग्रामीणों के साथ धरने में बैठा रहा आरोपी

वारदात के बाद आरोपी घटना स्थल पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठा रहा। अगले दिन 22 फरवरी को समझाइश कर बॉडी को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। संदिग्ध युवक को दो दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को डिटेन किया गया। सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने वारदात करना कबूल कर लिया।

  • सहमति के बाद धरना खत्म, शव का हुआ पोस्टमॉर्टम

घटना के चौथे दिन मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे धरने पर बैठे ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन में सहमति बनी। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। उपखंड प्रशासन स्तर पर परिजनों को लिखित में मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। 5 लाख रुपए पीड़ित प्रतिकर योजना, 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलवाने की बात कही है। वहीं मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जाएगा।

संबंधित ये खबर भी पढ़ें… एग्जाम देने जा रही छात्रा से दरिंदगी करने वाला पकड़ा: गला दबाकर की थी हत्या; शव का तीसरे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है