ई-मित्र और आधार केंद्रों में मिली गड़बड़ियां: आईटी विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

ओवरचार्जिंग और नियमों की अनदेखी मिली

Jul 17, 2025 - 14:12
 0
ई-मित्र और आधार केंद्रों में मिली गड़बड़ियां: आईटी विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने डीडवाना ब्लॉक में ई-मित्र कियोस्क और आधार नामांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक शिवराज सोनी, प्रोग्रामर योगेश कुमार वर्मा और मनोज कुमार की टीम ने 4 ई-मित्र कियोस्क और 1 आधार नामांकन केंद्र की जांच की।

निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। केंद्रों पर ब्रांडेड बैनर और ई-मित्र धारक की आईडी से जुड़ी जानकारियां नहीं लगी थीं। कुछ केंद्रों पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही थी। सेवा रसीद का वितरण और रजिस्टर में इंद्राज नहीं किया जा रहा था। टोकन व्यवस्था भी सही तरीके से नहीं चल रही थी। कई जगहों पर सेवाओं की रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई थी।

टीम ने जियो टैगिंग के जरिए ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट बनाई। नियमों का उल्लंघन करने वाले केंद्र संचालकों पर शास्ति लगाई गई। उपनिदेशक सोनी ने कहा कि आमजन को निर्धारित शुल्क पर सेवाएं मिलें, इसके लिए नियमित निरीक्षण होते रहेंगे। उन्होंने लोगों से सेवा लेने के बाद रसीद लेने की अपील की। इससे अवैध वसूली की शिकायत पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................