सामाजिक नवाचार एवं एकता का अच्छा माध्यम है मेघवंशी पंचांग - मेघवाल

Jan 24, 2026 - 15:38
 0
सामाजिक नवाचार एवं एकता का अच्छा माध्यम है मेघवंशी पंचांग - मेघवाल

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) मेघवंशी पंचांग के  नवें संस्करण का विमोचन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व  गृहमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड आर ए एस बी  एल मेघवाल ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज के महासचिव अंबालाल मेघवाल , रिटायर्ड आर ई एस ओंकार लाल मेघवाल , मेघवाल मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  खिलेंद्र मेघवाल ,युवा जिला अध्यक्ष दूदाराम मेघवाल, डॉ अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के युवा अध्यक्ष रमेश मेघवाल ने की। आयोजक मंडल के संजय  मेघवाल एवं देवीलाल मेघवाल  ने बताया कि समारोह की शुरुवात आराध्यदेव बाबा राम देव जी के तस्वीर पर दीपप्रज्वलन से हुई। 
कार्यक्रम में अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी और उपरना स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल  ने अपने उद्बोधन में बताया कि सामाजिक चेतना, आपसी एकता एवं नवाचार का अच्छा माध्यम में मेघवंशी पंचांग । उन्होंने युवाओं को  आर्थिक एवं राजनैतिक तौर पर मजबूत और सफल नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वाहन किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा पर जोर दिया । कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने  विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम  के दौरान अधिवक्ता  विजेंद्र  मेघवाल , मिट्ठूलाल मेघवाल , प्रकाश मेघवाल लेकसिटी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थिति थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है