यादव समाज सेवा संस्थान एवं यादव समाज बाँसवाडा द्वारा नव चयनित कर्मचारियो प्रतिभाओ का किया सम्मान
बांसवाड़ा (रामलाल यादव) यादव समाज सेवा संस्थान व यादव समाज बांसवाड़ा के द्वारा राजकीय सेवा में नव चयनित नरेंद्र यादव बांसवाड़ा, कार्तिक यादव बांसवाड़ा एवं GGTU से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली बहन डॉ रीना यादव को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर यादव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेश यादव ने युवाओं से आह्वान किया की उच्च शिक्षा अर्जित कर समाज व देश का नाम रोशन करें। संस्थान के उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव एवं महासचिव भाई राजेंद्र यादव द्वारा नव चयनितो का माल्यार्पण द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात पूर्व नर्सिंग अधीक्षक शंकर यादव ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर नव चयनितो के परिजन किशन सुनार्थी एवं तुलसी परमार ने कहा कि परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश रायकवाल, वीरेंद्र रायकवाल, लक्ष्मण सुंनार्थी, भुवनेश यादव, गुलाब बॉगड़िया, निखिल सुनार्थी, नारायण बाबूजी, साहित्यकार कांति लाल यादव , जमना देवी, कमला देवी आदि ने सहयोग प्रदान किया तथा कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सचिव अरविंद कोटपरा द्वारा किया गया एवं आभार संस्थान के कोषाध्यक्ष कांतिलाल यादव द्वारा जताया गया ।