सरहदी बाड़मेर में मुस्लिम समाज से राजस्थान पुलिस की वर्दी पहनने वाली पहली बेटी बनी मुमताज

Feb 4, 2026 - 14:19
 0
सरहदी बाड़मेर में मुस्लिम समाज से राजस्थान पुलिस की वर्दी पहनने वाली पहली बेटी बनी मुमताज

बाड़मेर (बरकत खां) सरहदी शिव विधानसभा के छोटे से गाँव जुनेजो की बस्ती की मुमताज़ राजस्थान पुलिस में जाने वाली अल्पसंख्यक समाज की पहली बेटी का गौरव हासिल किया है। मुमताज जुनेजा ने बीते दिनों अपनी पुलिस कॉन्स्टेबल की ट्रेनिग पूरी की। उसको जैसलमेर में पद स्थापित किया गया है। पिता मरहूम लतीफ खान जुनेजा के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाली मुमताज ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। बाड़मेर से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली मुमताज़ का बचपन से ही खाकी वर्दी सपना था। अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान में एम ए, बीएड की शिक्षा कर चुकी मुमताज़ की यह सफलता ना केवल सरहदी बाड़मेर बल्कि पूरे मारवाड़ में अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................