विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें, ढिलाई बरती तो होगी कार्यवाही- उत्सव कौशल

Feb 23, 2026 - 19:36
 0
विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें, ढिलाई बरती तो होगी कार्यवाही- उत्सव कौशल

जिला कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक: पूर्व बजट घोषणाओं और राइजिंग राजस्थान के कार्यों को गति देने के निर्देश

डीग (नीरज जैन) डीग जिले के विकास कार्यों को गति देने, जन-सुविधाओं का विस्तार करने और अंतर-विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को  डीग के पंचायत समिति सभागार में, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ढांचागत परियोजनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने उत्सव कौशल ने पूर्व बजट में की गई विकास घोषणाओं की विभागवार प्रगति की सघन समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यकारी एजेंसियों और विभागीय प्रमुखों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कार्यों को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा जो समय-सीमा निर्धारित की गई है, उसकी शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
जिले की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को मजबूत करने वाले पंच गौरव कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर कौशल ने निर्देश दिए कि इस पहल के तहत जो भी गतिविधियां शेष रह गई हैं, उनका आयोजन पूर्ण गुणवत्ता और गरिमा के साथ सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी विजन राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत जिले में प्रस्तावित कार्यों की  सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रस्तावित योजनाएं समय पर धरातल पर उतर सकें और जिले में निवेश व रोजगार के अवसर बढ़ें।
आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जिला कलेक्टर कौशल ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अभी से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग अपनी पुख्ता कार्ययोजना तैयार रखे। इसी दौरान, चंबल पेयजल परियोजना की पाइपलाइन बिछाने के कारण खोदी गई और उखड़ी हुई सड़कों का संज्ञान लेते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों की मरम्मत का कार्य अविलंब पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो सके। विद्युत आपूर्ति और सेवाओं की समीक्षा के दौरान, जिला कलेक्टर ने जिले में लंबित पड़े पावर कनेक्शनों के प्रकरणों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................