अधिवक्ताओं को बड़ी राहत: कचहरी उप डाकघर में लगा स्पीड पोस्ट का अतिरिक्त लगाया काउंटर

Feb 26, 2026 - 17:43
 0
अधिवक्ताओं को बड़ी राहत: कचहरी उप डाकघर में लगा स्पीड पोस्ट का अतिरिक्त लगाया काउंटर

अलवर (अनिल गुप्ता) जिला न्यायालय कचहरी परिसर अलवर स्थित सचिवालय उप डाकघर में अधिवक्ताओं को डाक भेजने में आ रही रोज़मर्रा की परेशानी अब दूर होने जा रही है।मीडिया पभारी हेमंत कुमार ने बताया की अभिभाषक संघ अलवर के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान की पहल पर स्पीड पोस्ट व पार्सल के लिए एक अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया। 
अध्यक्ष चौहान ने इस संबंध में अलवर डाकघर के प्रवर अधीक्षक जब्बार से दूरभाष पर वार्ता कर अधिवक्ताओं की समस्याओं और समय की बर्बादी से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि न्यायालय परिसर में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त काउंटर लगाया जाए।
प्रवर अधीक्षक जब्बार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए न्यायालय स्थित उप डाकघर की पोस्टमास्टर रीना यादव से प्रतिदिन के कार्यभार की जानकारी ली। तथ्य सामने आया कि प्रतिदिन लगभग 150 से 200 स्पीड पोस्ट और पार्सल अधिवक्ताओं एवं न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े आमजन द्वारा भेजे जाते हैं। बढ़ते दबाव को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर के निर्देश जारी कर दिए गए।
एसपीएम रीना यादव ने बताया कि 1 फरवरी 2026 से उप डाकघर में यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी लागू कर दी गई है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक यूपीआई के जरिये भुगतान करें, ताकि समय की बचत हो और कार्य में गति आए।
गौरतलब है कि अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के पहले दिन से ही अभिमन्यु सिंह चौहान अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। कचहरी परिसर में अतिरिक्त डाक काउंटर की व्यवस्था इसी सक्रिय नेतृत्व और त्वरित संवाद का परिणाम मानी जा रही है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है