बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज: राज्यमंत्री देवासी बजट में सिरोही जिले को मिली महत्वपूर्ण सौगाते : ओटाराम देवासी

Feb 14, 2026 - 13:11
 0
बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज: राज्यमंत्री देवासी बजट में सिरोही जिले को मिली महत्वपूर्ण सौगाते : ओटाराम देवासी

सिरोही (रमेश सुथार)  राज्य बजट 2026–27 को लेकर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में  राज्य बजट में प्रदेश व जिले को दी गई सौगातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज है। बजट 2026-27 महिला, युवा, मजदूर, वंचित, किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये है, जो वर्ष 2023-24 के बजट की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। बजट 2026-27 अवसंरचना का विस्तार, नागरिक सुविधाओं से गुणवत्तायुक्त जीवन स्तर में वृद्धि, औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, मानव संसाधन का सशक्तीकरण, सुदृढ़ सामाजिक सुरक्षा प्रणाली, पर्यटन, कला एवं सांस्कृतिक धरोहर, सुशासन एवं डिजिटल परिवर्तन, कृषि विकास एवं किसानों का कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, हरित विकास एवं पर्यावरणीय सततता और 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मजबूत स्तम्भों पर आधारित है।
 राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि बजट 2026-27 गांव, गरीब और किसानों के लिए हितकारी बजट है तथा यह विकसित राजस्थान 2047 की कार्ययोजना के 10 संकल्पों को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने बताया कि यह बजट प्रदेश को संकल्प से सिद्धि, नियत से नीति और आकांक्षा से उपलब्धि की ओर अग्रसर करने वाला है।
राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि बजट में प्रदेश के साथ-साथ सिरोही जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। जिसमे सिरोही जिले के लिए प्रमुख घोषणाएं बजट में शिवगंज में गौतमजी-देवावेरा आरसीसी पुलिया निर्माण सहित विभिन्न सड़क कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी गई है। रेवदर, पिंडवाड़ा और सिरोही क्षेत्र में कई सड़क और पुलिया निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। आबूरोड-मंडार-सांचौर राजमार्ग के लिए 535 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 ट्यूबवेल और 10 हैंडपंप लगाए जाएंगे। जिले में नए 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। माउंट आबू स्थित संत सरोवर झील के पुनर्विकास एवं पार्क के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट प्रावधान किया गया है। शिवगंज के कानाकोलर में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय में विज्ञान संकाय खोला जाएगा तथा पिंडवाड़ा के ठंडी बेरी में जनजाति बालिका छात्रावास का निर्माण होगा। इसके अलावा सिरोही कारागार में आधारभूत कार्य और मुलाकात कक्ष का निर्माण, लूनेरी बांध के जीर्णोद्धार, डाबरकला
पशु चिकित्सा केंद्र के क्रमोन्नयन और गौशाला संवर्धन से जुड़े कार्य भी प्रस्तावित हैं। माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य में जैव विविधता संरक्षण के कार्यों के लिए भी बजट रखा गया है। जिले के राजकीय विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं और शौचालय निर्माण पर भी ध्यान दिया जाएगा। सिरोही में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की भी घोषणा की गई है। साथ ही जिले की विभिन्न मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि इन घोषणाओं से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
पत्रकार वार्ता में विधायक समाराम गरासिया गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, वरिष्ठ नेता वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, चिराग रावल, महिपाल चारण, बाबूसिंह माकरोडा मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................