हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन का तेजी बढ़ रहा कारवां : डॉ इन्दु बंसल

Jan 13, 2026 - 12:01
 0
हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन का तेजी बढ़ रहा कारवां : डॉ इन्दु बंसल

चंडीगढ़/झज्जर (विष्णु मित्तल) हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की सबसे बड़ी व मजबूत ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का कारवां बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।

इसी कड़ी में आज झज्जर के स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में झज्जर के पत्रकारों की एक अहम बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की झज्जर जिला इकाई का गठन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में संम्पन हुआ।

झज्जर जिले के वरिष्ठ पत्रकार ललित गोठवाल को जिला अध्यक्ष,विक्की हरियाणवी जिला महासचिव,आजाद सिंह जिला मुख्य संरक्षक,धनराज जिला उपाध्यक्ष,हितेंद्र जिला सचिव,
पवन कुमार प्रचार सचिव,
अमित कुमार डिजिटल मीडिया प्रभारी,मनजीत जिला सह सचिव,करण जिला संरक्षक, एडवोकेट जोगिंदर तंवर कानूनी सलाहकार,मोहित कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर झज्जर के अनेको पत्रकारो ने संघ की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल द्वारा झज्जर जिले के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को संघ के प्रेस पहचान पत्र व वाहन पास वितरित किए गए।

इस अवसर पर डॉ बंसल ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग व पत्रकारों की लंबित मांगो के समर्थन में फ़रवरी महीने में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय हरियाणा के पहले सब से बड़े श्रमजीवी पत्रकारों के महाधरने के लिये झज्जर के सभी श्रमजीवी पत्रकारों को निमंत्रण भी दिया।

कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल ,झज्जर जिले के अध्यक्ष ललित गोठवाल के साथ प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के अनेको पत्रकार उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है