मंडावरा में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का किया अनावरण

Feb 22, 2026 - 19:41
 0
मंडावरा में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का किया अनावरण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के मंडावरा गांव में रविवार को सांय 5ः15 बजे बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण समारोह सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। समारोह में उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, खंडेला विधायक सुभाष मील, खेतड़ी विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया, एसडीएम सुमन सोनल, सीआई रामपाल मीणा बतौर अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों का पंसस पवन वर्मा, ब्रजेश खारड़िया, फूलचंद खारड़िया के नेतृत्व में माला, साफा व शॉल ओढ़ाकर किया गया। समारोह में सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सानिध्य में सभी अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद में सभी ने बाबा साहब की मूर्ति से कपड़ा हटाकर अनावरण किया। मंडावरा स्टैण्ड से कार्यक्रम स्थल तक ओमदास महाराज को डीजे के साथ में लाया गया।

विधायक सुभाष मील सम्बोदित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की देन से ही आज सबको सम्मान अधिकार मिल रहा है। बाबा साहब के द्वारा लिखे संविधान की बदौलत आज देश की दशा व दिशा तय करती है। सभी को बाबा साहब के पद् चिन्हों पर चलने की बात कही। मनोज घुमरिया ने कहा कि बाबा साहब ने दबे कुचले समाज को ऊपर उठाने के लिए संविधान का निर्माण करके भारत देश को समर्पित किया। उसकी बदौलत ही आज देश में किसी प्रकार का भेदभाव नही है। समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इस दौरान निवर्तमान चेयरमैन रामनिवास सैनी, बीसीएमओं डॉ.मुकेश भूपेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसा वर्मा, जैतपूरा प्रशासक पवन वर्मा, रोहिताश गुर्जर बागोरा,  शिवा गुर्जर, बजरंगलाल मीणा, गिरधारी लाल राठी, लोकेश राठी , किशन राठी , परसरामपुरा प्रशासक करणीराम, डॉ. रणजीत महरानिया, सुरेश मीणा किशोरपुरा, लीलाधर पचलंगी, सुरेन्द्र रसगनिया, धर्मपाल मीणा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र ढ़ेनवाल, बहादूरमल ढ़ेनवाल, राधेश्याम रचेता, नेहरू वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................