गोविन्दगढ़ में दिनदहाड़े गोवंश पर प्राणघातक हमलाःउपचार के दौरान मौत,आमजन में आक्रोश
गोविन्दगढ़, अलवर
गोविन्दगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े गोवंश की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है ।
गोविन्दगढ़ प्लानखेड़ा मार्ग पर निरंकारी भवन के पास जंगल मे अज्ञात लोगों ने एक वर्ष के गौवंश पर सवेरे 10:00 बजे के करीब प्राणघातक हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। खेतो में काम कर रहे लोगो के गौवंश को घायल अवस्था मे देखने पर वहां मोके पर खड़े लोग भाग गए।
गोवंश पर हमले की सूचना पर थानाधिकारी धर्म सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गोवंश को राजकिय पशु चिकित्सालय गोविंदगढ़ लेकर पहुंचे।
सुनील कुमार ने बताया कि खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब गोवंश को घायल अवस्था मे देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। जिस पर लोग मौके पर भाग कर पहुंचे तो वहां पर खड़े लोग भाग गए। लोगो के द्वारा मौके से गोवंश को राजकीय पशु चिकित्सालय गोविंदगढ़ ले जाया गया। जहां गोवंश के पेट पर टांके लगाकर उपचार के लिए बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय अलवर रेफर किया गया है ।
पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष रवि सनातनी ने बताया कि इस प्रकार का कृत्य माफ करने योग्य नहीं है क्योंकि दिन दहाड़े अब गौ माता पर हमला हो रहा है । गौवंश को अलवर भेजा गया जहां उपचार के दौरान गौवंश की मृत्यु हो गई।
यहां असामाजिक तत्व क्षेत्र के माहौल को बिगड़ने की कोशिश कर रहे है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे।
गो सेवा सेवकों के द्वारा पुलिस को रिपोर्ट दी गई है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।