साँवरिया सेठ करनावर के लिए प्रस्थान हुई महिलाओ की निशान यात्रा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में विराजमान हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा आज फागुन शुक्ल दशमी तिथि को भक्ति महिलाओं के द्वारा निशान यात्रा प्रारम्भ हुई। मंदिर के महंत मदन मोहन शास्त्री ने बताया की चौपड बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर से महिलाओ के एक समूह होली के भजन गाते नाचते हुए निशान यात्रा लेकर सांवरिया सेठ करनावर के लिए प्रस्थान किया।