चंदलाव में कृषि कार्य के दौरान किसान को लगा करंट, मौत; मथानिया पुलिस जांच में जुटी

Feb 24, 2026 - 17:41
Feb 24, 2026 - 17:50
 0
चंदलाव में कृषि कार्य के दौरान किसान को लगा करंट, मौत; मथानिया पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर जिले के बावड़ी तिंवरी क्षेत्र के चंदलाव भोमियाजी इलाके में कृषि कार्य के दौरान एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मथानिया पुलिस थाना मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

मृतक किसान की पहचान खिवराज माली (38) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खिवराज अपने खेत में नियमित कृषि कार्य कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इसमें बिजली कनेक्शन की स्थिति सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

  • निसार ग़ौरी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है