गोरखपुर में कलेजा कंपा देने वाली वारदात: सौतेली मां ने 3 साल की मासूम का कुल्हाड़ी से काटा गला, एक महीने पहले हुई थी शादी

Feb 26, 2026 - 13:52
 0
गोरखपुर में कलेजा कंपा देने वाली वारदात: सौतेली मां ने 3 साल की मासूम का कुल्हाड़ी से काटा गला, एक महीने पहले हुई थी शादी

उत्तरप्रदेश (शशि जायसवाल) गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं।

इस दौरान मासूम का पिता मौके पर पहुंच गया। लाश देखकर चीख उठा। इस बीच महिला भागने लगी। पिता चिल्लाते हुए उसके पीछे भागा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भी उसका पीछा किया। करीब 1 किलोमीटर तक पीछा करके महिला को पकड़ लिया।

महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। बेटी को मारने की वजह पूछी तो बोली- पति बेटी को ज्यादा प्यार करते थे, सबक सिखाना चाहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे पिपराइच के बिजहरा गांव की है।

त्रिवेणी मौर्य (40) बिजहरा गांव में रहते हैं। उन्होंने 2012 में लक्ष्मी से शादी की थी। 2 साल पहले ही लक्ष्मी की मौत हो गई थी। उससे 3 साल की बेटी अदिति थी। त्रिवेणी ने एक महीने पहले ही पूजा (35) के साथ दूसरी शादी की थी। इसके बाद से ही तीनों गांव के घर में रहते थे। त्रिवेणी बेटी को ज्यादा प्यार करते थे। यह बात पूजा को अच्छी नहीं लग रही थी।

त्रिवेणी ने बताया- मंगलवार रात को मैं, पूजा और बेटी अदिति सो रहे थे। मैं रात में पेशाब करने के लिए घर से बाहर चला गया। तभी कमरे में पत्नी पूजा ने वारदात को अंजाम दिया। पूजा ने बिस्तर पर सो रही बेटी अदिति को जमीन पर पटक दिया। पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अदिति की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने आरोपी महिला को दौड़ाकर पकड़ा त्रिवेणी ने बताया- मैं वापस लौटा तो खेन देखकर चीख पड़ा। मुझे देखकर पूजा ने घर से भागने की कोशिश की। मैं चिल्लाते हुए पीछे भागा। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पूजा का पीछा किया। दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांध दिया।

ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि- आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है