पांच हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, आवास की किश्त जारी करने के लिए मांगे थे रुपए

Jun 24, 2025 - 14:33
 0
पांच हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, आवास की किश्त जारी करने के लिए मांगे थे रुपए

डूंगरपुर (राजस्थान) भ्रष्टाचार निरोधक दल डूंगरपुर ने मंगलवार को ग्राम पंचायत वागदरी के ग्राम विकास अधिकारी को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ग्राम विकास अधिकारी ने यह रिश्वत प्रधानमंत्री आवास योजना की दो किस्त जारी करने की एवज में मांगी थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि पीड़ित ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर को 19 जून को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में पीडि़त ने बताया था कि उसकी पत्नी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 हजार रुपए की पहली किस्त जमा हुई थी। शेष दो किस्त जमा होना नहीं हुई थी। इस पर ग्राम विकास अधिकारी रितिक पटेल से संपर्क करने पर उसने दूसरी व तीसरी किस्त जमा करवाने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

जिस पर पांच हजार रुपए पहले देने व दस हजार रुपए दोनों किस्त जमा होने पर देने की सहमति बनी थी। टीम ने 19 जून को शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन की पुष्टि होने पर मंगलवार शाम को पीडि़त को पांच हजार रुपए के साथ पंचायत भेजा। जहां उसने ग्राम विकास अधिकारी रितिक को पांच हजार रुपए दिए।

पुलिस उपाधीक्षक राजपुरोहित ने बताया कि पीडि़त के प्रधानमंत्री की कुल राशि एक लाख 20 हजार रुपए जारी होनी थी। इसमें से पहली किश्त 15 हजार जारी हो गई थी। बाकि दो किस्त एक लाख 05 हजार जारी करने की एवज में आरोपी रितिक ने 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। आरोपी रितिक परीविक्षाकाल पर था। यह अवधि एक माह में खत्म हो रही थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................