'हर घर बिजली, हर घर उद्योग हमारी प्राथमिकता'– विधायक राजेंद्र मीणा

Feb 26, 2026 - 13:43
 0
'हर घर बिजली, हर घर उद्योग हमारी प्राथमिकता'– विधायक राजेंद्र मीणा

विधायक राजेंद्र मीणा ने ऊर्जा क्षमता विस्तार, नए जीएसएस और खाद्य सुरक्षा पर विधानसभा में उठाई अहम मांगें:

महुवा (अवधेश अवस्थी महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा में मंगलवार को ऊर्जा एवं खाद्य विभाग की मांग संख्या पर बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “हर घर बिजली” और “हर घर उद्योग” को शक्ति उपलब्ध करवाना राजस्थान की सरकार की पहली प्राथमिकता है।

ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक विस्तार:
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि राज्य में सौर ऊर्जा क्षमता में 19,209 मेगावाट की वृद्धि हुई है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 518 मेगावाट क्षमता के 1 लाख 30 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य में—
400 केवी के 02 जीएसएस
220 केवी के 05 जीएसएस
132 केवी के 45 जीएसएस
33/11 केवी के 379 सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

प्राइवेट लाइनमैन की मनमानी पर उठाई आवाज:
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि निजी ठेकेदारों द्वारा लगाए गए लाइनमैन मनमानी करते हैं। पुरानी जर्जर लाइनों को तुरंत बदला जाना चाहिए। उन्होंने VCR की समय सीमा 30 दिन से बढ़ाकर 60 दिन करने की मांग भी रखी। महवा-मंडावर नगर पालिका क्षेत्र में 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों को सुरक्षा की दृष्टि से अंडरग्राउंड करने की आवश्यकता बताई। ग्राम पंचायत पावटा में 33 केवी जीएसएस का कार्य एक वर्ष से रुका होने पर उसे शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

इंटर डिस्कॉम तबादला नीति लागू करने की मांग:
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि जयपुर डिस्कॉम, जोधपुर डिस्कॉम एवं अजमेर डिस्कॉम के गठन को 26 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक इंटर डिस्कॉम तबादला नीति लागू नहीं की गई। इसे जल्द प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।

विधायक राजेंद्र मीणा ने महवा विधानसभा की प्रमुख मांगें जो विधानसभा में उठाई:
महवा कस्बे में बढ़ती आबादी को देखते हुए एक और 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों मोहनपुर, बहड़खो और बैजूपाड़ा में नए जीएसएस स्थापित हों। महवा एवं मंडावर नगरपालिका क्षेत्र में FRT के लिए अतिरिक्त वाहन व स्टाफ स्वीकृत हो। पुरानी विद्युत लाइनों को शीघ्र बदला जाए।

विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि अब तक क्षेत्र में 6 नए 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 4 चालू हो चुके हैं। वर्ष 2026-27 के बजट में 2 जीएसएस के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। मनोहरपुर 220 केवी जीएसएस का कार्य प्रगति पर है। विधायक राजेंद्र मीणा ने राजस्थान की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

खाद्य सुरक्षा पर भी रखा पक्ष:
खाद्य विभाग की मांग संख्या पर बोलते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि पिछले बजट में 500 अन्नपूर्णा भंडार खोलने का प्रावधान किया गया था। 26 जनवरी 2025 से शुरू किए गए खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से 73 लाख से अधिक नए पात्र लोगों को योजना से जोड़ा गया है। महवा विधानसभा क्षेत्र में करीब 31,102 पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि “कोई भूखा ना रहे, कोई भूखा नहीं सोए” और राज्य सरकार इस दिशा में प्रभावी कार्य कर रही है। विधायक ने राशन डीलरों का नाम बदलकर “राशन मित्र” करने तथा डीलरों का अटैचमेंट नजदीकी डीलर से करने की मांग रखी। साथ ही राशन डीलरों को गुजरात के पैटर्न पर निश्चित मानदेय है उपलब्ध कराने की मांग की

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है