बालोतरा पुलिस की कार्यवाही; नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस ने 15 किलोमीटर पीछा कर 438 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा

Feb 3, 2026 - 13:19
 0
बालोतरा पुलिस की कार्यवाही; नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस ने 15 किलोमीटर पीछा कर 438 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा

बालोतरा  (बरकत खान) नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों का पीछा कर पुलिस ने सोमवार तड़के सुरपुरा गांव की सरहद में अवैध डोडा-पोस्त से भरी एसयूवी को जब्त की। डीएसटी ने समदड़ी व कल्याणपुर पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी में भरे 438 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर वाहन को जब्त किया। ढाणी सांखला सरहद में नाकाबंदी तोड़ने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए 15 किलोमीटर तक कच्चे रास्तों में वाहन भगाते रहे।

सुरपुरा गांव की सरहद में टायर फटने पर पकड़े जाने के डर से तस्कर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। एसपी रमेश के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ समदड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि मेवाड़ (चित्तौड़गढ़) से अवैध डोडा-पोस्त की खेप भरकर मारवाड़ में सप्लाई की जानी थी। रविवार देर रात बाद पुलिस ने बालोतरा-धवा मार्ग पर ढाणी सांखला सरहद में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। 3.30 बजे रनियादेशीपुरा गांव की तरफ से आ रही काले रंग की एसयूवी को रुकने का इशारा किया तो आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे।

डीएसटी ने समदड़ी व कल्याणपुर पुलिस टीम के साथ आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। सुरपुरा की सरहद में एसयूवी का अगला टायर फटने से आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर खेतों के रास्ते से भाग गए।

  • इनसाइट - पुलिस से बचने को कच्चे रास्तों से कर रहे तस्करी

तीन साल में बालोतरा पुलिस ने कई नामी तस्करों को खेप के साथ पकड़ा तो अब पुलिस की नजर से बचने के लिए जालोर जिला सीमा के बाद कच्चे ग्रामीण रास्तों से होते हुए बालोतरा व बाड़मेर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करते हैं। गत वर्षों में जालोर जिले की सीमा पार कर मोकलसर-सिवाना एनएच तस्करों का पसंदीदा रूट बना हुआ था, लेकिन इस मार्ग पर लगातार कार्रवाई के बाद तस्कर गृह जिले में प्रवेश के बाद गांवों के कच्चे रास्तों से आवाजाही करते हैं।

 रमेश, एसपी, बालोतरा का कहना है कि “सोमवार को नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास कर रहे एसयूवी वाहन का पीछा कर सुरपुरा गांव की सरहद में वाहन को जब्त किया गया। 438 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है।" -

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................