कंचनपुर का अग्निवीर करण सिंह शहीद: कल कंचनपुर पहुंचेगी पार्थिव देह, 17 कॉर्प्स सिलीगुड़ी बागडोगरा में तैनात थे
श्रीमाधोपुर (सीकर) कंचनपुर जोरावरनगर की ढाणी राठौड़ वाली के अग्निवीर करण सिंह राठौड़ देश के लिए शहीद हो गए। बता दे कि करण सिंह दिसंबर 2022 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और 17 कॉर्प्स सिलीगुड़ी बागडोगरा में तैनात थे। करण सिंह के शहीद होने की खबर मिलने के बाद गांव में मातम छा गया है।
- दिसंबर 2022 में भर्ती हुए थे
शहीद अग्निवीर करण सिंह का पार्थिव शरीर सिलीगुड़ी से दिल्ली और फिर सैन्य अस्पताल जयपुर पहुंचेगा। कल सुबह पार्थिव शरीर पुलिस थाना श्रीमाधोपुर लाया जाएगा, जहां से तिरंगा रैली के साथ उन्हें ससम्मान कंचनपुर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
बहन भी सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत
परिवार के सदस्य प्रीतम सिंह ने बताया कि शहीद करण की बहन निकिता कंवर भी सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। उनके पिता दयाल सिंह राठौड़ भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। 25 दिसंबर 2004 को जन्मे करण सिंह मात्र 22 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो गए।


