फलोदी में विधायक विश्नोई छात्रावास के लिए देंगे 10 लाख: समाज के लोगों ने भी छात्रावास निर्माण के लिए सहयोग देने का लिया संकल्प
फलोदी (राजस्थान)
फलोदी जिला मुख्यालय पर रविवार को ढोली दमामी समाज विकास संस्था छात्रावास एवं संगीत कला केंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पहुंचे विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अपने कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने भी छात्रावास निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए से ज्यादा का सहयोग देने का संकल्प लिया।
विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब उसके युवा और महिलाएं शिक्षित हों। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्रावास को समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुम्भ सिंह पातावत, पूर्व सभापति पन्नालाल व्यास, सीआई दिनेश डांगी, डॉ. निरंजन मेहरा और राजपूत छात्रावास के सांवल सिंह भाटी जैसे विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ढोली दमामी समाज के संभाग अध्यक्ष गिरीराज राणा, जिलाध्यक्ष जेठाराम डागा शेखासर, सचिव हंसराज खीचन, पुखराज खारा, सचिव नरपत सोलंकी, धनराज खीचन, राणुलाल देणोक, पुनम अखाधना, रामस्वरूप नोख, घेवरराम जवड़ा, विशनाराम डांगी रामपुरा, सवाईराम रामदेवरा, गिरधर गोपाल, सुभाष धवा, स्वरूपाराम माढवा, जसराज शेखासर, श्यामलाल खीचन, घनश्याम, जितेन्द्र देचू और रावलराम बामणू सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।