चितलवाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कर गुजरात जा रही अवैध शराब की भारी खेप पकड़ी, 2 गिरफ्तार
जालोर (बरकत खान) जालोर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रत्नू के सुपरविजन में चितलवाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। नाकाबंदी से भागने की कोशिश करने पर थानाधिकारी आरपीएस रवि मीणा ने पीछा कर गुजरात नंबर की गाड़ी को जब्त कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जब्त खेप में ग्रीन लेबल, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स, ओल्ड मोंक, ऑफिसर्स चॉइस, व्हाइट लेस, काउंटी क्लब जैसी विदेशी शराब और किंगफिशर-ट्यूबोर्ग बीयर सहित देसी घूमर शराब शामिल है। पुलिस ने मौके से दो तस्कर दिनेश कुमार पुत्र हरचंद राम विश्नोई और विकास कुमार पुत्र रूगनाथराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है, जो चितलवाना से यह शराब गुजरात ले जा रहे थे।
पुलिस कार्यवाही टिम में रवि प्रशिक्षु आरपीएस पुलिस थानाधिकारी, आसुराम सहायक उप निरीक्षक, उतमसिंह कांस्टेबल, नपाराम कांस्टेबल, भगवान सहायक चालक कांस्टेबल, शिवराज कांस्टेबल चालक पुलिस थाना चितलवाना मौजूद रहे।