डूंगरपुर में सनातन प्रीमियर लीग 22 फरवरी से:प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें लेंगी हिस्सा, फाइनल मुकाबला 1 मार्च को
डूंगरपुर। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मैदान में खेल और संस्कृति के अनूठे संगम 'सनातन प्रीमियर लीग 2026' (सीजन प्रथम) का भव्य शुभारंभ 22 फरवरी, रविवार से होने जा रहा है। आयोजन को लेकर शहर के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन समारोह रविवार सुबह आयोजित किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद लीग के रोमांचक मुकाबलों का आगाज होगा।
उद्घाटन मैच और टीमें: आयोजनकर्ता संजय पाटीदार, संदीप भोई और जितेंद्र श्रीमाली ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रतिष्ठित लीग में कुल 16 टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
-
पहला मुकाबला: महादेव क्लब पीठ बनाम रानी लक्ष्मी बाई क्लब नवाडेरा।
-
दूसरा मुकाबला: सम्राट अशोक डिस्ट्रिक्ट क्लब बनाम सनातन शेर-ए-हिंद गुरुकुल। लीग का खिताबी मुकाबला (फाइनल) 1 मार्च को खेला जाएगा।
दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल: उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता बंशीलाल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक रणोली, आरएसएस प्रमुख सुनील कुमार, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और पूर्व जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष शैलेश चौबीसा मौजूद रहेंगे। साथ ही सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री मुकेश श्रीमाल, सचिव भूपेश सुथार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश वरियानी और गोपाल मराठा भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
इतिहास और नायकों के नाम समर्पित टीमें: प्रतियोगिता की खास बात यह है कि सभी टीमों के नाम भारतीय इतिहास के गौरवशाली नायकों और प्रतीकों पर रखे गए हैं। इनमें महाराणा प्रताप वारियर्स, मां करणी सेना, मारुति नंदन, बजरंग बली वॉरियर्स, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, महादेव इलेवन, सम्राट अशोक, सनातन शेर-ए-हिंद, श्रीराम रॉयल्स, राणा सांगा, राणा पूंजा, परशुराम वारियर्स, गोविंद गुरु, पृथ्वीराज चौहान इलेवन, वीर अभिमन्यु आर्मी और वीर सावरकर फाइटर्स शामिल हैं।
आयोजन समिति ने डूंगरपुर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लक्ष्मण मैदान पहुँचकर स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और इस खेल उत्सव को सफल बनाएं।