संत के जन्मदिन पर जरूरतमंद परिवारों को बाटी खाद्य सामग्री

Jun 11, 2020 - 23:57
 0
संत के जन्मदिन पर जरूरतमंद परिवारों को बाटी खाद्य सामग्री

डीग भरतपुर

डीग -11 जून। डीग यहां श्री मित्र भारत समाज संस्थान  शाखा डीग के तत्वाधान में  गुरुवार को ब्रज अंचल के प्रसिद्ध संत हरि चैतन्य पुरी महाराज का  61 वा जन्मदिन   संस्थान के अध्यक्ष भगवत कटारा की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया ,!इस अवसर पर संस्थान की ओर 15 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री व टी-शर्ट वितरित की गई ,!इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक कर्नल हरि सिंहराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह जघीना, प्रांतीय सचिव महेश  चंद शर्माऔर डीग शाखा अध्यक्ष मुकेश  सिंह राजपूत उपस्थित थे,!संस्थापक अध्यक्ष  भगवत कटारा ने कहा कि यह संस्था समय-समय पर गरीब बेसहारों की सहायता करती है! तथा संतों व महापुरुषों के जन्मदिन पर खाद्य सामग्री व वस्त्र आदि वितरित करती है!इसी श्रृंखला में महाराज जी के जन्मदिन पर कामा , पहाड़ी व बयाना मैं भी सामग्री वितरित की गई  ! कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह राजपूत ने किया।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow