राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कक्षा चार की सानिया बनी एक दिन की प्रिंसीपल

Jan 24, 2022 - 16:40
 0
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कक्षा चार की सानिया बनी एक दिन की प्रिंसीपल

बर्डोद (राजस्थान/ मनीष सोनी) कस्बा क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़ी ही उत्साह से मनाया गया। कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड पर स्थित ओमेगा माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। मौके पर चित्रकला, रंगोली, वाद विवाद, प्रतियोगिता, भाषण, प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निदेशक प्रदीप यादव, सत्यवीर यादव ने छात्राओं कैरियर सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया। वहीं विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा सानिया यादव को एक दिन की प्रिंसिपल बनाया गया। जहां छात्रा सानिया ने विद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधालय की पूनम वर्मा, किरण चौहान, आरती चौहान, बीनू, प्रियंका,नचिता,सुधा,  संतोष, जितेंद्र, मनोज कुमार, सहित अन्य शिक्षक ए़ंव शिक्षिकाए मौजूद रहीं। वहीं कस्बे के डिपीएस पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर चिल्ड्रन एकेडमी, एलबीएस स्कूल, शिव माध्यमिक विद्यालय, आदर्श स्कूल, सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानो में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................