दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर: बोलेरो पलटी दस लोग घायल

Jun 17, 2024 - 10:53
 0
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर: बोलेरो पलटी दस लोग घायल

राजगढ़ (अलवर) दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर चैनेज संख्या 150/900 पर बोलेरो पलट गई। जिसमें चालक सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से पिनान चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बोलेरो में सवार महावीर पांचाल व उर्मिला ने बताया कि वे सब लोग हरिद्वार से देवताओ को स्नान कराकर वापिस अपने गांव उनियारा, टोंक लौट रहे थे। जिसमे चालक सहित 10 लोग सवार थे। जिनकी चैनल संख्या 150/900 पर असंतुलित होकर बोलेरो पलट गई। जिसमें किसी के कोई गंभीर चोंटे नही आयी है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................