बलिदान का प्रतीक पर्व बकरीद पर ईदगाह में हुई नमाज, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव गुर्जर ने दी मुबारकबाद

Jun 17, 2024 - 10:51
 0
बलिदान का प्रतीक पर्व बकरीद पर ईदगाह में हुई नमाज, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव गुर्जर ने दी मुबारकबाद

जहाजपुर (आज़ाद नेब) ईद उल-अज़हा मुस्लिम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों मे से एक है। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्यौहार ज़ुल-हिज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है।

शाही जामा मस्जिद इमाम अब्दुर्रहमान नईमी ने बताया कि यह पर्व मुख्य रूप से हजरत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है। इस्लाम समुदाय के लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व पर कुर्बानी देने का विशेष महत्व है। इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बकरीद काफी महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सभी एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और परिवार के साथ मिलकर हर्षोल्साल के साथ इसे मनाते हैं। 

नमाज के बाद ईदगाह परिसर में पुर्व मंत्री बीज निगम अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिल कर ईद उल-अज़हा की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष लतीफ पठान, सद्दीक पठान, अनिल उपाध्याय, एडवोकेट दीपक पंचोली, अतुल जोशी, शाहरुख पुंवार, साजिद पठान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................