घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने पुलिस विभाग को सौंपे कूलर पंखे
![घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने पुलिस विभाग को सौंपे कूलर पंखे](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666ede8094afa.jpg)
मुण्डावर ( देवराज मीना)
नीमराना - घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन महासचिव राजा सोनी के निर्देशन में एडिशनल एसपी शालिनी राज को बेहतर पुलिस कार्य सम्पादन करने की दिशा में 5कूलर,10 पंखे,10वेंटिलेशन फैन भेंट किए। एडिशनल एसपी शालीनी राज ने बताया की बेहतर पुलिसिंग के तहत घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चैम्बर्स रॉयल प्लस्टॉक्राफ्ट के द्वारा 5कूलर,फैन एयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 10पंखे पुलिस विभाग को गर्मी को देखते हुए शीतल हवा प्रदान करने वाले उपकरण भेंट किए गए हैं।वहीं औद्योगिक एसोसिएशन ने पुलिस गश्त बढ़ाने,औद्योगिक क्षेत्र में रात्रि में रोशनी,सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं पुलिस चौकी को थाना बनाने पर चर्चा की।जिस पर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की चिंताओं का समाधान करने की बात कही। इस अवसर पर एसोसिएशन महासचिव राजा सोनी,रॉयल प्लास्टॉक्राफ्ट निदेशक मनोज वर्मा,अश्वनी वर्मा,फैन एयर इंडिया निदेशक पंकज चैन,ओमनीप्लास्ट निदेशक अंकुर सिंगला,डेटल हाइड्रोलिक से सुनील कालोनिया,कपिल कुमार,रविन्द्र कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)