कैथवाड़ा पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़, पुलिस ने 15 राउंड किए फायर, 10KM पीछा कर एक आरोपी दबोचा

पिकअप को जंगल में छोड़कर 2 फरार हुई तस्कर

Aug 2, 2024 - 12:10
Aug 2, 2024 - 12:17
 0
कैथवाड़ा पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़, पुलिस ने 15 राउंड किए फायर, 10KM पीछा कर एक आरोपी दबोचा

डीग जिले के कैथवाड़ा थाना इलाके में गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जब गौ तस्करों का पीछा किया तो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौ तस्करों पर 15 राउंड फायरिंग की, अंधेरे का फायदा उठाकर गौ तस्कर गोवंश से भरी पिकअप को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। 2 तस्करों की तलाश जारी है।

कैथवाड़ा थाना अधिकारी मदन लाल ने बताया- रात करीब 12 QRT टीम से गौ तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम खेड़ा बासौली में बंद पड़े क्रेशर जोन पर पहुंची। जहां पहले से QRT इंचार्ज राम अवतार अपनी टीम के साथ मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां से तेज रफ़्तार में एक पिकअप निकली। जिसे रोकने की कोशिश की लेकिन पिकअप नहीं रुकी। जिसके बाद पुलिस और QRT टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया। इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 1 फायर पिस्टल से, 4 राउंड पम्प एक्शन गन और 10 राउंड फायर SLR गन से किए।

पुलिस ने फायर कर गौ तस्करों की पिकअप को पंचर कर दिया। पुलिस से घिरता देख आरोपी उभाका और तिलकपुरी के कच्चे रास्ते पर पिकअप को जंगल में खड़ा कर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी कमल निवासी सहसन थाना जुरहरा पकड़ा। दो गौ तस्कर अंधेरे का फायदा का उठाकर खेतों में होकर फरार हो गए। पिकअप को चेक किया तो उसमें 4 गोवंश भरे थे, जिन्हें निर्दयता से ठूंस कर रखा गया था। उसमें से एक सांड की मौत हो चुकी थी। पिकअप के केबिन में तलाशी के दौरान तीन जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस मिला। पुलिस ने गौ गोवंश को गौशाला भिजवा दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................