तखतगढ़ में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में 22 मई को तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन

May 21, 2025 - 20:06
May 21, 2025 - 20:06
 0
तखतगढ़ में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में 22 मई को तिरंगा यात्रा  का किया जाएगा आयोजन

तखतगढ़ (बरकत खान) भारतीय सेना के वीर सपुतो के अदम्य साहस से पाकिस्तान को अपने घुटने टेकने पड़े उन सभी जवानों को सलाम करते हुए हम ऑपरेशन सिन्दूर सेना के जवानो को सम्मानित करने जा रहे है और उनके शौर्य की अलख हर भारतीय तक पहुंचे इस लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन महाराणा प्रताप चौक से शाम 5.30 बजे से किया गया है।

यह सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि सेना के हर एक जवान का आदर सम्मान हे जो अपनी जान किं परवाह किए बिना  देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर  करने के लिए सदैव तत्पर रहते है। यात्रा में हम सबके साथ केबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत भी शामिल होंगे।

मंडल अध्यक्ष पारस घांची ने सभी से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी सामाजिक ओर व्यापारी संगठनों के साथ पुरुष महिलाएं बच्चे विद्यार्थी युवा ओर बुजुर्ग शामिल होकर सैनिकों का उत्साहवर्धन करें समस्त जनप्रतिनिधि,मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के संयोजक  जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक, युवाधन,माता बहिन एवम देश प्रेमी आप सभी इस यात्रा में भाग लेवे। कार्यक्रम संयोजक चमन देवासी,सह संयोजक खेताराम सुथार,सह संयोजक दिनेश P कुमावत उपस्थित रहेंगे 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................