भगवान शांतिनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक पर की विशेष पूजा अर्चना
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) जैन धर्म के 16वे तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ भगवान का आज श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जन्म तप मोक्ष कल्याणक विशेष पूजा अर्चना कर जैन धर्म के अनुयायीओ ने बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया।
ज्येष्ठ मास के चतुर्दशी पर आज जैन मंदिर में मंत्र उच्चारण के साथ चांदी के कलशो से जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर शांति धारा का आयोजन भी किया गया। तत्पश्चात अष्टद्रव्यो से पूजा की गई। भगवान शांतिनाथ के मोक्ष कल्याणक की पावन स्मृति को नमन किया गया पूजन के बाद विसर्जन पाठ भी किया गया।
आज ही के दिन सम्मेद शिखरजी पर भगवान शांतिनाथ को निर्वाण प्राप्त हुआ ।जैन धर्म के पुराणों के अनुसार उनकी आयु 1 लाख वर्ष बताई गई है। शांति धारा का पुनयार्जन लोकेश जैन मोंटू जैन धीरज जैन को मिला । इस अवसर पर इंदिरा जैन मुन्नी जैन माला जैन ज्योति जैन आदि महिलाओं सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।


