नवोदय विद्यालय शिक्षक ने छोटे भाई के जन्म दिवस पर किया पौधरोपण

Jun 6, 2025 - 15:51
 0
नवोदय विद्यालय शिक्षक ने छोटे भाई के जन्म दिवस पर किया पौधरोपण

बहरोड़ (मयंक जोशीला)  क्षेत्र के गांव जखराना निवासी नवोदय विद्यालय नूंह हरियाणा में कार्यरत  वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार यादव ने उनके चचेरे भाई सुमित यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर एक अच्छी पहल की है। उन्होंने बताया कि गांव के पावर हाउस में चले विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में संसद भवन में कार्यरत सी आई एस एफ इंस्पेक्टर सुमित यादव के 32 वें जन्मदिवस पर पीपल, बरगद, पपड़ी, एलोस्टोनिया, शहतूत, जामुन, बेलपत्र, अमरूद, अनार, गुड़हल, सीताफल, आंवला सहित कुल 32 पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने की अपील की। अशोक कुमार यादव ने बताया कि नदी को नाले में, वायु को धुंआ में, खाने को जहर में बदलने से रोकने के लिए हमें पर्यावरण हर दिन और हर प्रकार से बचाना है। पेड़ लगाएंगे, हरियाली लाएंगे, पेड़ लगाएंगे हरियाली बढ़ाएंगे जैसे नारों से उन्होंने सभी को मिशन लाइफ से जुड़ने का आह्वान किया। डॉ विशाल मेहता ने आह्वान किया कि प्रदूषण से बचाव में वृक्षारोपण के अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम बहुत जरूरी है। सबसे ज्यादा फेफड़ों की बीमारी का कारण प्लास्टिक और अन्य वस्तुओं का  जलना ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक ने पेड़ लगाए। अशोक कुमार ने जखराना टोल के पास खाली पड़ी गांव की जोहड़ी में अटल बिहारी वाजपेई के नाम अमृत उद्यान बनाने का संकल्प दोहराया है। ज्ञात रहे कि अशोक कुमार ने अब तक 15000 पेड़ लगाने के अलावा हजारों पेड़ बांटे भी हैं और नवोदय विद्यालय में खुद के खर्चे से एक शानदार अमृत उद्यान बना रखा है जिसका उद्घाटन पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर सवाई मानसिंह अस्पताल में कार्यरत उनके बेटे डॉक्टर विशाल मेहता, उनकी पत्नी रमेश देवी, माता शरबती देवी, चाची सुषमा देवी ,ऊषा देवी, पंच रमेश प्रजापत, लाइन मैन नवीन कृष्ण, सुमित्रा देवी, मनोज, भोलूराम, सुबेसिंह, पुलकित, अंशु, आयुष सहित अनेकों लोगों ने भागीदारी निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................