राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला अधिवेशन संपन्न
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा में संपन्न हुआ । सम्मेलन का प्रारंभ पंजीयन एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेघवाहन सिंह प्रदेश अध्यक्ष, जयंतीलाल जी भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बीएमएस , डॉक्टर शंकर लाल माली प्रांत कार्यवाह, प्रभास चौधरी विधि सलाहकार, कैलाश चंद्र शर्मा प्रदेश प्रभारी कर्मचारी महासंघ , दिनेश भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ ,कैलाश चंद सुथार प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, रोशन लाल तोतला प्रदेश अध्यक्ष ग्राहक पंचायत ग्राहक पंचायत ,जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ हरिश सुवालका थे । उक्त कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों का उपरणा पहनाकर एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया ।
सर्वप्रथम जयंतीलाल सेठिया ने अपने उद्बबोधन संगठन की महता, अनुशासन एवं कार्य कुशलता पर विस्तृत प्रकाश डाला डॉक्टर शंकर लाल माली ने संगठन में अपनी महती भूमिका व संस्कृति निष्ठा लगन एवं समर्पण पर विशेष जानकारी प्रदान की गई
प्रदेशाध्यक्ष मेघवाहन सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में अधिवेशन में पधारे समस्त कार्मिकों का हौसला अफजाई करते हुए संगठन के साथ पूर्ण सजगता से जुड़ने एवं हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने अपने अधिकारों के लिए सरकार के समक्ष अपनी मांगों को पूरजोर रखने का आवाहन किया एवं संगठन के लोगों की महता पर विस्तार से प्रकाश डाला। दिनेश भट्ट ने अतिथियों का शब्द उद्बोधन से स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
मजदूरों के मसीहा प्रभाष चौधरी ने संगठन में क्या होता है ,संगठन के साथ देने से आदमी में कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है उन्होंने राज्य व देश स्तर पर संगठन के क्रमिक कार्यक्रमों की जानकारी बताई साथ ही महिला कार्मिकों के अधिकारों की भी पुरजोर मांग उठाई।
शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार गगड़़ , रामेश्वर लाल बाल्दी ,डॉ रामेश्वर प्रसाद जीनगर राकेश कुमार भडिया साथ ही अन्य विभागों के कार्मिक एवं अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्य स्तरीय संगठन के पदाधिकारी के सानिध्य में कार्य कारिणी का गठन कर उन्हें पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
- सरंक्षक-- शिव नुवाल
- अध्यक्ष --संजय शर्मा
- मंत्री-- शंभू लाल
- कोषाध्यक्ष --द्वारका प्रसाद जोशी
- महिला अध्यक्ष-- कुसुम तोदी
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष ---विवेक एलिस
- उपाध्यक्ष--- नवीन जागेटिया
- कार्यकारी अध्यक्ष---- दिनेश काबरा शिक्षा विभाग, जुगल किशोर MLUT, राजेश हेमनानी ITI , सुशील कुमार
जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों एवं अधिकारियों /कर्मचारियों का शब्द उद्बोधन से आगामी योजनाएं एवं कर्मचारियों की योजनाओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। नगर अध्यक्ष सुशील खाब्या ने पधारे हुए समस्त अतिथियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नितिन सुखवाल, मनीष तोलंबिया, डॉक्टर शांतिलाल छापरवाल, विजय शंकर शर्मा, अजीत सिंह, भगवती लाल जोशी, विश्वजीत सिंह, कालूराम मीणा, राकेश कास्ट, विनोद टेलर, गोपाल तोलंबिया, जयकांत पत्रिया, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार शर्मा ने किया।

